National News

बिजली गिरने से कांग्रेस नेता की मौत

नई दिल्ली: राजनांदगांव जनपद के पूर्व उपाध्यक्ष अनिल शुक्ला (55)  पिता सुशील शुक्ला की आकाशीय बिजली गिरने से मौत हो गई है। वहीं घटना में तीन अन्य लोग घायल हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।मृतक अनिल शुक्ला विवेकानंद नगर राजनांदगांव के रहने वाले है। मामले की जानकारी मिलते ही  महापौर मधुसूदन यादव सहित अन्य नेता मौके पर पहुंचे थे। मृतक शुक्ला कई सालों से कांग्रेस पार्टी से जुड़े थे। शुक्ला राजनांदगांव जनपद पंचायत में दो कार्यकाल तक उपाध्यक्ष पद पर आसीन रह चुके हैं। ग्रामीण क्षेत्र में अच्छी पकड़ थी।पुलिस के अनुसार मृतक अनिल शुक्ला सुबह बागतराई गांव में किसी के यहां गमी कार्यक्रम में शामिल होने गए थे। वापस लौटते समय दोपहर करीब सवा 2 बजे बारिश होने पर वह धर्मापुर गांव में भारत किराना स्टोर के पास बरगद पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था। मौके पर धर्मापुर निवासी 32 वर्षीय आदित्य खुटेल पिता साधू राम, कुलेश्वर पिता बलिराम, 40 वर्षीय श्रवण मंडावी पिता गोकुल राम भी साथ में खड़े हुए थे। इस दौरान अचानक गर्जना के साथ आकाशीय बिजली गिरने से शुक्ला की मौके पर ही मौत हो गई है। घटना में आदित्य, श्रवण और कुलेश्वर घायल हो गए हैं। तीनों का इलाज चल रहा है।
न्यूज सोर्स-पत्रिका.कॉम
To Top