News

बिज़नौर- पिता की क्रूरता , बेटी के ऊपर डाला तेजाब

Ad

बिज़नौर– एक पिता के लिए अपना परिवार ही सब कुछ होता है। खासकर पिता का लगाव अपनी बेटी से कुछ ज्यादा ही होता है लेकिन आज के इस कलियुग में कुछ भी मुमकिन है। बिजनौर में एक पिता ने  क्रूरता की सारी हदें पार कर दी है। समाज में इज़्ज़त की खातिर बाप ने अपनी बेटी पर तेजाब डाल दिया।  बेटी की केवल एक गलती थी कि वो अपने प्रेमी के साथ घर में आ गई। युवती गंबीर रूप से घायल है और उसका इलाज चल रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

बता दे कि मामला बिजनौर के थाना नजीबाबाद का है जहां स्थानीय निवासी रईस की बेटी  फरीन का प्रेम प्रसंग  पड़ोस के लड़के साथ चल रहा था। घर वाले रिश्ते के खिलाफ थे तो वो घर से भाग गई। पिता को जब इस बात का पता चला तो रास्त में आ टपका और उसने वही अपनी बेटी के चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया। उसके बाद वो अपनी बेटी को जंगल में छोड़ कर मौके से फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। फरीन का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है और उसकी  स्थिति नाजुक बताई जा रही है।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top