Dehradun News

उत्तराखंड: घर के बाहर खेल रहे दो वर्षीय बच्चे पर फेंका एसिड, चीख पुकार के बाद भागा आरोपी

File Photo
Ad

देहरादून: प्रदेश की राजधानी देहरादून जनपद क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां तिलक रोड पर घर के बाहर खेल रहे बच्चे पर अज्ञात व्यक्ति ने एसिड अटैक कर दिया। जब बच्चे की चीख पुकार सुनी तो उसकी मां मौके पर पहुंची। लेकिन तब तक आरोपी फरार हो चुका था। फिलहाल परिजनों ने अज्ञात के खिलाफ कोतवाली में तहरीर दे दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

कोतवाली पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार तिलक रोड भजन आश्रम तीन के निवासी दो वर्षीय रूद्र कटारिया रात के करीब 8:30 बजे घर के बाहर खेल रहा था। बच्चे की मां हिमांशी कटारिया भी उसके साथ थी। तबीयत अभी एक अज्ञात व्यक्ति आया और उसने बच्चे की निकर पर ऐसी डाल दिया। जिससे बच्चा चीखने चिल्लाने लगा उसकी मां ने शोर मचाया तो आरोपी भाग गया।

इस घटनाक्रम के दौरान बच्चे के पिता महेश कटारिया किसी काम से हरिद्वार गए हुए थे। जब परिवार जनों के द्वारा उन्हें सूचना मिली वह तुरंत भागे भागे मौके पर आ गए। एसपीएस राजकीय अस्पताल में बच्चे का मेडिकल कराया गया। ऋषिकेश कोतवाली क्यों वरिष्ठ उपनिरीक्षक दर्शन प्रसाद काला ने जानकारी दी और बताया कि तहरीर मिली है और मामले की जांच की जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top