Nainital-Haldwani News

बेटियां है वरदान, शैमफोर्ड के छात्रों ने कविता के जरिए किया गुणगान

Ad

हल्द्वानी: मोती नगरस्थित शैमफोर्ड स्कूल में पंखुडियाँ सांस्कृतिक संस्था के तत्वावधान में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ व बेटी को मजबूत बनाओ थीम पर कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया। इस कवि सम्मेलन मे हरफनमौला साहित्यिक संस्था के अध्यक्ष गौरव त्रिपाठी, विमला जोषी सहित कई जाने माने कवियों ने शिरकत की। कवि सम्मेलन में शैमफोर्ड  विद्यालय के कक्षा 6 से 10 तक के बच्चों ने प्रतिभाग किया तथा बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओं विषय पर सुन्दर हृदयस्पर्षी कविताओं से भाव विभोर कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान कवियों ने समाज में बेटियों की स्थिति को परिलक्षित करते हुए बेटियों से जुड़े कई मुद्दों को उठाया। कवियों ने कहा कि आधुनिकता की इस दौड़ में अपनी संस्कृति को बचाये रखने के लिए इस तरह के आयोजन आवश्यक है। कवि सम्मेलन में विद्यालय के कक्षा 7 के छात्र अमन गरवाल प्रथम, कक्षा 7 की नन्दिनी लोषाली द्वितीय एवं कक्षा 7 के दिव्यांष पाण्डेय एवं अनिका मंगला संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। सभी प्रतिभाषाली बच्चों को प्रषस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान विद्यालय के चेयरमैन दयासागर बिष्ट चेयपर्सन रिचा बिष्ट, विद्यालय के डायरेक्टर राजेष बिष्ट,  प्रधानाचार्या सी के अमोला, बी एस मनराल, पंखुडियाँ संस्था के अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट, विजय पाल, नागेश दुबे, कौस्तुब चन्दोला,पंखुडियाँ संस्था के सदस्य व स्कूल स्टाफ मौजूद रहे

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top