Uttarakhand News

देहरादून की पॉश कालोनी के गटर से दो शव मिलने से मचा हड़कंप

Ad

देहरादून- सीवर लाइन के गटर से 2 शव मिलने से हड़कंप मच गया है। मामला पटेलनगर थाना क्षेत्र स्थित का है जहां पॉश कालोनी पॉम सिटी के पास गटर में दो डेड बॉडी दिखने से सनसनी मच गई है। मामला सामने तब आया जब सीवर लाइन की मरम्मत करने आए कर्मचारियों को सीवर में दो डेडबॉडी दिखी जिसकी तत्काल सूचना कर्मचारियों ने पुलिस को दी। पुलिस को पहले शक था कि दोनों की हत्या कर ठिकाने लगाने की कोशिश की गई हो सकती है। मीडिया को मिली ताजा जानकारी के मुताबिक पुलिस ने शवों की शिनाख्त कर दी है। सामने आया है कि दोनो शव  सीवर साफ करने वालों है और गिरने से उनकी मौत हुई है। पॉम सिटी के अध्यक्ष एनएस ठाकुर ने बताया है की आज सुबह जब सीवर साफ करने के लिए कर्मचारी आए तो उन्हें इस बात का पता चला और फिर उन्होंने पुलिस को खबर दी।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top