Uttarakhand News

ब्रेकिंग न्यूज: श्रीलंका में दिखाई देगी पहाड़ी पावर, ऋषभ पंत ने ली धोनी की जगह

Ad

नई दिल्ली:सफलता केवल परिश्रम के माध्यम से मिल सकती है। उस मुकाम तक पहुंतने के लिए कई आलोचना का शिकार होना पड़ता है लेकिन आप परिश्रम से ही उन्हे जवाब दे सकते है। उत्तराखण्ड के बेटे ऋषभ पंत ने बारतीय टीम-20 टीम में जगह बना ली है। उन्हें श्रीलंका में होने वाली टी-20 ट्राई सीरीज के लिए चुना गया है। अहम बात ये है कि उन्हें महेंद्र सिंह धोनी के स्थान पर टीम में जगह मिली है। ऋषभ पंत शानदार फॉर्म में चल रहे है। टी-20 में तो मानों उनका बल्ला रुकने का नाम नहीं ले रहा है। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में वो सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। इस प्रतियोगिता में उन्होंने केवल 32 गेंदों में शतक जमाकर इतिहास रचा था वो भारत की ओर से टी-20 क्रिकेट में सबसे तेज शतक बनाने वाले बल्लेबाज बन गए। सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेले गए 10 मैचों में 411 रन बनाए। इसमें चार फिफ्टी और एक शतक मौजूद रहा।

ADVERTISEMENTS Ad

Related image

बता दें कि टीम इंडिया मार्च में श्रीलंका दौरे पर जायेगी, जहां भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के बीच टी-20 त्रिकोणीय सीरीज खेली जायेगी. इस दौरे के लिए बीसीसीआई ने भारतीय टीम का ऐलान कर दिया है। इस दौरे की कप्तान रोहित शर्मा को सौंपी गई है। वहीं शिखर धवन टीम इंडिया के उपकप्तान होंगे। इस त्रिकोणीय सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली और दिग्गज खिलाड़ी महेन्द्र सिंह धोनी उपलब्ध नहीं होंगे। इन दोनों खिलाड़ियों को आराम दिया गया है। विकेटकीपर के तौर पर दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत को टीम में चुना गया है।भारतीय टीम में लम्बे समय बाद वापसी करने वाले सुरेश रैना भी 15 सदस्यी टीम में शामिल हैं। इनके अलावा दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर और विजय शंकर को भी मौका दिया गया है। जयदेव उनादकट, लोकेश राहुल और अक्षर पटेल को भी टीम इंडिया में शामिल किया है।

Related image

बता दें कि श्रीलंका, बांग्लादेश और भारत के बीच कुल छह मुकाबला खेले जायेंगे. इस सीरीज के सभी मैच कोलम्बो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले जायेंगे. सीरीज का पहला मैच 6 मार्च, दूसरा मैच 8 मार्च, तीसरा मैच 10 मार्च, चौथा मैच 12 मार्च, पांचवां मैच 14 मार्च और छठा मैच 16 मार्च को खेला जायेगा. इसके बाद आखिरी और फाइनल मैच 18 मार्च को खेला जायेगा.

भारतीय टीम – रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप-कप्तान), लोकेश राहुल, सुरेश रैना, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), दीपक हूडा, वॉशिंगटन सुंदर, युजवेन्द्र चहल, अक्षर पटेल, विजय शंकर, शार्दुल ठाकुर, जयदेव उनादकट, मोहम्मद सिराज, ऋषभ पंत (विकेटकीपर)

त्रिकोणीय सीरीज का कार्यक्रम कुछ इस तरह रहेगा –

  • 6 मार्च – श्रीलंका बनाम भारत
  • 8 मार्च – बांग्लादेश बनाम भारत
  • 10 मार्च- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश
  • 12 मार्च- भारत बनाम श्रीलंका
  • 14 मार्च – भारत बनाम बांग्लादेश
  • 16 मार्च – बांग्लादेश बनाम श्रीलंका
  • 18 मार्च – फाइनल
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top