Uttarakhand News

ब्रेकिंग: लाइफ सपोर्ट सिस्टम में एनडी तिवारी, हालात नाजुक

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड अपना 17वां जन्मदिन बनाने की खुशियां बना रहा है। इसी बीच एक परेशान करने वाली खबर सामने आई है। राज्य के पूर्व सीएम नारायण दत्त तिवारी की तबीयत और बिगड़ गई है। उन्हें  दिल्ली में साकेत स्थित मैक्स अस्पताल के आईसीयू में शिफ्ट किया गया है। मैक्स अस्पताल के चिकित्सकों ने बताया कि ब्लड प्रेशर कम होने के कारण हालत नाजुक होने से उन्हें आईसीयू में लाइफ सपोर्ट सिस्टम पर रखा गया है। तिवारी की उम्र 92 साल है और व लंबे समय वक्त से बिमार चल रहे थे। पिछले महीने 26 अक्टूबर को भी बुखार और निमोनिया होने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हॉस्पिटल के डॉक्टरों की एक टीम उनके स्वास्थ्य पर लगातार नजर बनाए हुए है। तिवारी जी ने दो राज्यों, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड के मुख्यमंत्री रहे हैं। कांग्रेस में उनका एक अलग ही पद था। वह कई बार केंद्रीय मंत्री भी रह चुके है। पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की कैबिनेट में विदेश मंत्री रहे। इसके अलावा आंध्र प्रदेश के राज्यपाल के पद पर भी वो रह चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखण्ड के पूर्व सीएम एनडी तिवारी को राज्य का विकास पुरूष कहा जाता है। वो भले ही कांग्रेस के नेता हो लेकिन विरोधी दल भी तिवारी जी का सम्मान करते है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top