Uttarakhand News

भवाली: ट्रक ने सड़क पर खड़ी कार को मारी टक्कर, लोगों ने पार्किंग ना होने को बताया हादसे की वजह

Ad

 भवाली: नीरज:जोशी: भवाली चौराहे पर सड़क हादसों की घटनाएं कम होने का नाम ही नहीं ले रही है। भतरोजखान से खड़िया पथ्थर भर कर आ रहे ट्रक  (संख्या यूके 04 सीए- 7053 )अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़ी ऑल्टो कार ( संख्या यूके 02 -4612 )से टक्करा गया। ऑल्टो भवाली  निवासी गुफरान अली पुत्र अब्फुल सलाम की है। ये हादसा भवाली-नैनीताल राजमार्ग स्थित हीलवे रेस्त्रो के पास हुआ। घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को मौके पर ही सीज़ कर दिया। पुलिस ने बताया कि ट्रक भतरोज खान से खड़िया भर के हल्द्वानी जा था।मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों के अनुसार रॉग साइड से आ रहे ट्रक को बचना के टक्कर में  खड़िया से भरे ट्रक की टक्कर सड़क में खड़ी कार से हुई। उन्होंने बताया कि रॉंग साइड से आ रहे ट्रक डाइवर से गाड़ी भी नहीं रोकी और वो निकल गया। पुलिस ट्रक को कब्जें में ले लिया है। ट्रक हल्द्वानी छड़येल निवासी ललित शर्मा के नाम पर पंजीकृत है। ट्रक चालाक का नाम चंदन पांडे है।

ADVERTISEMENTS Ad
police officer inder singh rana

police officer inder singh rana

कोतवाल इंद्र सिंह राणा ने बताया कि मालिक के पहुंचने के बाद कार्रवाई की जाएंगी।बता दे कि कुछ दिन पहले ही भवाली चौराहे पर ट्रक के ब्रेक फेल होने से कई गाड़ियों को नुकसान हुआ था। इस मार्ग पर दुर्घत्ना होना आम बात हो गई है । स्थानीय लोगों के अनुसार सेंटोरियम से रानीखेत रोड से मिलने वाले बाईपास को मंजूरी मिल तो गई है लेकिन नई सरकार ने इसके निर्माण के लिए कोई फैसला नहीं लिया है। लोगों का कहना था कि पहले ही भवाली में पार्किंग की जगह नहीं है ।अब लोगो ने जगह न होने की वजह से सड़क किनारे गाड़ी खड़ी करना शुरू कर दिया है जिसके कारण हर दिन रोड के किनारे खड़ी गाड़ियां हादसे का शिकार हो रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन को पार्किंग के मुद्दे पर गंभीर होने की जरूरत है जिससे की लोगों को गाड़ी पार्क करने की जगह मिल सके और इस कारण हो रहे सड़क हादसों पर ब्रेक लगे।

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top