Regional News

भवाली नगर पालिका: मनोज तिवारी बने कार्यकारिणी के अध्यक्ष

 भवाली: नीरज जोशी: शनिवार को भवाली नगर पालिका में  निकाय कर्मचारी महासंघ कार्यकारिणी का समय पूरा होने पर नई कार्यकारिणी का चुनाव किया गया। जिसमे निर्विरोध रूप से सबकी सहमति पर मनोज तिवारी को कार्यकारिणी का अध्यक्ष चुना गया। वहीं पंकज कुमार आर्या को उपाध्यक्ष, पंकज जोशी को महामंत्री, गोविन्द सिंह भट्ट कोषाध्यक्ष, संगठन मंत्री इंद्र कुमार कपिल, प्रचार मंत्री प्रियंका जोशी को चुना गया। इस दौरान निर्विरोध चुने गए कार्यकारिणी अध्यक्ष मनोज तिवारी ने कहा कि संगठन द्वारा पिछले किये गए काम 6 वेतन मान का एरियर तथा  समय समय  पर और सभी बड़े एरियर व कर्मचारियों के वेतन सम्बंधित सभी मांगो को प्रशासन से पूरे करवाएं। और वो आगें भी लोगो के हित में काम करेगा। इस बार फिर पालिका कर्मचारियो द्वारा निर्विरोध  अध्यक्ष चुने जाने पर मनोज तिवारी ने कहा कि में हमेशा कर्मचारियो के हित में काम करता रहूँगा। और कर्मचारियो के 7 वें वेतन आयोग की सिफारिसों को लागू कराना  कर्मचारियों के एरियर और अन्य देयकों के भगतान के लिए पालिका प्रशासन पर दबाव बनाना प्राथमिकता होगी। इस चनाव कार्यक्रम में पंकज जोशी मनोज तिवारी पंकज आर्या प्रियंका जोशी गौरव नेगी गोविन्द भट्ट इंद्र कुमार कपिल मधु रौतेला गोविन बिष्ट खिम राम रमेश भट्ट गडेश भट्ट आदि लोगो ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया।

 

To Top