Regional News

भवाली: NCC कैडेट्स ने जाना स्वच्छता का महत्व, लोगों को किया जागरूक

भवाली: नीरज जोशी: पीएम नरेंद्र मोदी द्वारा चलाये गए स्वच्छ भारत अभियान  ने पूरे देश में जागरूकता फैलाई है। गुरुवार को गोविन्द बल्लभ पंत इंटर कॉलेज भवाली के NCC जूनियर और सीनियर  कैडेट्स ने जन जागरूकता रैली का आयोजन कर लोगों को सफाई के प्रति जागरूक किया। जिसका उद्देश्य स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत साफ सफाई के महत्व को बताना था।

c122b3c7-bad5-4bf8-a46a-06bfe7bae5c8

इस अवसर पर प्रवक्ता भगत सिंह नेगी ने बच्चों को डिजिटल इण्डिया के महत्व को समझाया। इसी बीच नगर चिकित्सा अधिकारी भवाली डॉ अजय शर्मा ने NCC  कैडेटों को स्वस्थ रहने के लाभ बताये। उनका कहना था कि अदि  स्वस्थ  आदतों को अपने जीवन में लाने से स्वस्थ जीवन को जन्म दिया जा सकता है। और हमें अपने घरो के आस पास कूड़ा  नहीं फेकना चाहिए आस पास कूड़ा होने से हम नई बीमारियों को जन्म देते है। हमें कूड़े को सही जगह निस्तारत करना चाहिए। उन्होंने बच्चों को बताया खाना खाने से पहले साबुन से अवश्य हाथ धोने चाहिए। और सबको सफाई के लिए जागरूक करना चाहिए। इस दौरान भगत सिंह नेगी और  NCC एनओं  कैलाश चन्द्र लोहनी ने बच्चों के साथ मिलकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चारों तरफ सफाई कर  भवाली बाजार में रैली का आयोजन कर लोगों को डिजिटल इण्डिया के महत्व को समझाया।

To Top