National News

भाजपा नेता आशीष अवस्थी की पत्नि की गोली लगने से मौत

Ad

नई दिल्ली: शाहजहांपुर में बीजेपी नेता और जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी की पत्नी मोनिका अवस्थी की सोमवार रात संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। महिला की मौत गोली लगने से हुई है। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। कमरे से लाइसेंसी पिस्टल भी बरामद हुई है। प्रथम दृष्टि में पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। मामला थाना सदर बाजार के मोहल्ला बाड़ीजई सेकेंड का है। जिला पंचायत सदस्य आशीष अवस्थी कि पत्नि घर पर परिवार वालों के साथ थी। वह तीसरे मंजिल पर स्थित अपने कमरे में थी और परिवार के सदस्य दूसरी मंजिल पर थे। उसी दौरान गोली चलने की आवाज़ सुनाई दी। परिवार वाले जब तीसरी मंजिल पर पहुंचे तो उनके पैर से जमीन खिसक गई। मोनिका खून से लथपथ कमरे में पड़ी थी। गोली उसके सिर पर लगी थी।परिजन तुरंत उसे जिला अस्पताल लेकर आए, जहां डॉक्टर्स ने उसे मृत घोषित कर दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मोनिका के ससुर विनोद अवस्थी ने बताया कि अगले महीने मोनिका की बहन की शादी सिंगापुर में है।  बेटा आशीष शादी में जाना चाहता था लेकिन मोनिका इसके खिलाफ दी। दोनों के बीच इस बात को लेकर झगड़ा चल रहा था।ससुर के बयान के बाद पुलिस इसे आत्महत्या मान रही है। इसके अलावा एक बात पुलिस को खटक रही है कि मोनिका अपने पति को बहन की शादी में ना भेजने के खिलाफ क्यों थी? पुलिस अपने इस डाउट को दूर करने के लिए जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top