Sports News

भारतीय क्रिकेटर पर हुआ जानलेवा हमला, क्रिकेट जगत में हड़कंप

Ad

नई दिल्ली:अभी अभी एक सनसनीखेज खबर सामने आई हैं जिसने सभी को हैरान कर दिया है। भारतीय टीम का हिस्सा रहे एक खिलाड़ी पर 5 लोगों ने जानलेवा हमला कर दिया। बता दे क्रिकेटर परविन्दर अवाना पर हमले की खबर आ रही हैं | आपको बता दे कि परविंदर अवाना आईपीएल में किंग्स इलेवन पंजाब की तरफ से खेल चुके हैं । साल 2012 में भी उनका चयन भारतीय क्रिकेट टीम में हो चूका हैं उनका पहला मैच इंग्लैंड के खिलाफ था। 31 साल के इस क्रिकेटर पर हमले की इस खबर ने सबको मानो हिला कर रख दिया हैं |

ADVERTISEMENTS Ad

 

मीडिया को मिली जानकारी के मुताबिक 4 स्थित एक बर्फ फैक्ट्री के पास परविंदर अवाना पर बदमशों ने हमला किया है।बता दें कल परविंदर ही हरिद्वार से डाक कावड़ लेकर लौटे हैं। अपने पैरों की सिकाई के लिए वो वर्फ लेने अपने चार साथियों के साथ एसयूवी पर पहुंचे थे। वहीँ फैब्रिकेटर से पांच बदमाश मार पिटाई कर रहे थे। बदमाशों को लगा परविंदर फैब्रीकेटर के सपोर्ट में आये हैं। बदमाशों ने परविंदर पर भी लाठी डंडों से हमला कर दिया और उनकी एसयूवी गाडी में तोड़ फोड़ की और फरार हो गए ।जाते-जाते बदमाशों ने खुद को सुन्दर भाटी गैंग का बताते हुए परविंदर को धमकाया । इधर सूचना मिलने पर ऐच्छेर चौकी पुलिस पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच करते हुए बदमाशों की तलाश कर रही है।\

फोटो सौजन्य- www.hindustantimes.com

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top