Sports News

भारतीय गेंदबाजों ने धर्मशाला मैच को बनाया रोचक

Ad

धर्मशाला के मौसम की तरह भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जा रहा मैच के समीकरण भी बदल रहे हैं।  तीसरे दिन बल्लेबाजी उतरने से पहले भारत की स्थिति अच्छी नही थी। रवींद्र जडेजा के 63 रनों की बदौलत भारत ने मेहमान टीम पर 32 रनों की अहम बढ़त दिलाई। पहली पारी में भारत की पूरी टीम 332 रनों पर ऑल आउट हो गई। ऑस्ट्रेलिया के पास भारत पर दवाब बनाने का अच्छा मौका था लेकिन 32 रनों की बढ़त ने भारत के गेंदबाजों को जोश से भर दिया । नतीजा दूसरी पारी में पूरी मेहमान टीम 137 रनों पर ऑलआउट हो गई। भारत की ओर से  उमेश यादव, रवींद्र जडेजा और अश्विन ने 3-3 विकेट लिए। वही भुवनेश्वर कुमार को 1 विकेट मिला।

ADVERTISEMENTS Ad

 

Image result for उमेश यादव, अश्विन, जडेजा

106 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी  भारतीय टीम  ने दिन का खेल खत्म होने तक  19 रन बना लिए है।  केएल राहुल 13 और मुरली विजय 6 रन पर बल्लेबाजी कर रहे है। भारत को जीत के लिए 87 रनों की आवश्यकता है और उसके 10 विकेट जीवित है।मौजूदा स्थिति भारत को मैच का विजेता बना रही है। लेकिन टीम इंडिया को ख्याल रखना होगा कि वो विकेट आसानी से ना दे। एक विकेट ऑस्ट्रेलिया की मैच में वापसी करा सकता है। अगर भारत के तेज़ गेंदबाज अच्छी गेंदबाजी कर सकते है तो मेहमान टीम के पास भी दमदार गेंदबाज है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top