World News

भारतीय पीएम एक कसाई के समान :बिलावल भुट्टो

Ad

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के नापाक इरादों के खिलाफ भारत की कोशिश पाकिस्तानियों को रास नही आ रही है। पाकिस्तान की पूर्व प्रधानमंत्री बेनजीर भुट्टो के बेटे और पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी के चेयरमैन बिलावल भुट्टो जरदारी ने भारत के पीएम नरेंद्र मोदी को गुजरात और जम्मू-कश्मीर का कसाई बोलकर एक नए विवाद को जन्मा दिया है।  बिलावल ने यह बयान रविवार को एक रैली में के दौरान आया। उन्होंने पीएम मोदी चरमपंथी को बताते हुए कहा कि उनसे कोई उम्मीद नहीं करनी चाहिए। पाकिस्तान की मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, बिलावल ने कहा कि मोदी भारत के कब्जे वाले कश्मीर में हो रहे अत्याचारों से ध्यान हटाने के लिए  पाकिस्तान पर आरोप लगाते रहते हैं। बिलावल ने आगे कहा कि कश्मीरी अपने आत्म निर्णय के अधिकार के लिए संघर्ष कर रहे हैं। उन्होंने अफसोस जताया कि कुछ पार्टियों ने कश्मीर मुद्दे पर संसद के संयुक्त सत्र का बहिष्कार कर दिया था।यह पहला मौका नही है कि बिलावल भुट्टो  ने पीएम मोदी के खिलाफ कठोर शब्दों का प्रयोग किया है। इससे पहले भी बिलावल भुट्टो  कश्मीर के  मुद्दे पर भारत पर निशाना साधते रहते है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि भारतीय सेना ने द्वारा पीओके में की गई सर्जिकल स्ट्राइक के बाद से से पाकिस्तान में पीएम विरोधी माहौल बन गया है। भारत ने ये कदम उरी हमले के बाद उठाया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top