Sports News

भारत ने इंग्लैंड से किया हिसाब बराबर,टेस्ट सीरीज में 4-0 से रौंदा

Ad

नई दिल्ली- आखिरकार विराट की सेना ने इंग्लैंड से पिछली 3 सीरीज में मिली हार का बदला ले ही लिया। चेन्नई टेस्ट में भारत ने इंग्लैंड को पारी और 75 रनों से हराकर पांच मैचों की टेस्ट सीरीज 4-0 से अपने नाम की। इंग्लैंड की पूरी टीम दूसरी पारी में 207 रनों पर सिमट गई। पहले सत्र में इंग्लैंड के सलामी बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 103 रन जोड़कर भारत के खेमें में हलचली मचा दी। लेकिन विराट की सेना इंग्लैंड को 4-0 से हराकर पिछली 3 सीरीज का बदला लेना चाहती थी और दूसरे सत्र में गेंदबाजों ने अपना कहर भरपाना शुरू कर दिया । भारत की ओर से गेंदबाजी में रवींद्र जडेजा ने 7 विकेट लिए। वही इशांत,अमित और यादव को 1-1 विकेट मिला। विराट कोहली को सीरीज में 655 रन बनाने के लिए मैन ऑफ द सीरीज के खिताब से नवाजा गया। वही तिहरा शतक बनाने वाले करूण नायर को मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया। आपको बता दे कि 2011,2012 और 2014 में खेली गई टेस्ट सीरीज में इंग्लैंड ने भारत को पीटा था जिसका हिसाब विराट एंड कंपनी ने ले लिया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top