Sports News

भारत ने न्यूजीलैंड को तीसरे वनडे में 7 विकेट से हराया

मोहाली: भारत- न्यूजीलैंड के बीच खेला गया तीसरा मुकाबला कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और विराट कोहली दोनों के लिए ही महत्वपूर्ण था। टीम पिछली हार से काफी निराश थी और इन दोनों खिलाड़ियों को ही टीम के मनोबल को एक बार फिर ऊपर करना था, और हुआ भी कुछ ऐसा ही। धोनी और विराट की शानदार बल्लेबाजी के बदौलत भारत ने तीसरे वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराते हुए 5 मैचों की सीरीज में 2-1 की बढ़त बना ली है।

न्यूजीलैंड की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 49.4 ओवर में सभी विकेट खोकर 285 रन बनाए। न्यूजीलैंड की ओर  गुप्टिल 27,कोरी एंडरसन 6,  ल्यूक रोंची एक, सेंटनर 7,टिम साउदी 13,लिथम 61,हेनरी 39* और निशम ने 57 रनों की पारी खेल कर कीवी के स्कोर को 285 तक पहुंचाया।

लश्र्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही। 13 रन के टीम स्कोर पर अजिंक्य रहाणे (5) का विकेट गिरा। इसके कुछ ही देर बार रोहित शर्मा (13) भी चलते बने। चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने खुद कप्तान धोनी आए। धोनी ने आते ही बता दिया कि क्यों उन्हें दुनिया बेस्ट संकटमोचक कहा जाता है। विराट और धोनी ने कीवी गेंदबाजों की खूब धुनाई की। चौथे विकेट के लिए दोनो ने 151 रन की पार्टनरशिप। इस दौरान धोनी ने 9000 रन बनाए और सचिन के 195 वनडे सिक्स का रिकॉर्ड तोड़ा। धोनी 80 रन बनाकर हेनरी का शिकार हो गए। धोनी के आउट होने का बाद भी कोहली ने अपनी बल्लेबाजी का विराट रूप जारी रखा। कोहली ने पहले अपना  26वा शतक पूरा किया उसके बाद पांडे के साथ मिलकर टीम तो जीत तक ले गए। कोहली ने 154 रनों की नाबाद पारी खेली ।वही मनीष पांडे ने कोहली का अच्छा साथ दिया और 28 रन बनाए वनडे में सबसे ज्यादा सेंचुरी लगाने के मामले में वर्ल्ड के चौथे बैट्समैन बन गए हैं। उनसे अधिक सचिन तेंदुलकर (49), रिकी पोंटिंग (30) और सनथ जयसूर्या (28) ही हैं।

To Top