Sports News

भारत-पाकिस्तान मैच में विलन बन सकती है बारिश

Ad

बर्मिंघम: भारत और पाकिस्तान के बीच आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी का महामुकाबला देखने के लिए पूरी क्रिकेट की दुनिया इंतजार कर रही है। भारत और पाकिस्तान के बीच मैच महज एक मैच नहीं होता बल्कि दोनों के लिए अस्तित्व की लड़ाई बन जाता है।  लेकिन इस हाईवोल्टेज मैच से ठीक पहले एक ऐसी खबर आ रही है जिससे भारत-पाकिस्तान क्रिकेट प्रेमी को झटका लग सकता है। मौसम विभाग के अनुसार भारत और पाकिस्तान मैच में वर्षा बाधा डाल सकती है।  भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को होने वाले मुकाबले के दिन सुबह और दोपहर में बारिश की आशंका जताई गई है।  इंग्लैंड समय के मुताबिक दोपहर में बारिश की संभावना जताई गई है जबकि कुछ अन्य मौसम विभाग की वेबसाइट्स 70 प्रतिशत बारिश की संभावना जता रही हैं, लेकिन इन तमाम भविष्यवाणियों के बीच गर्मियों में इंग्लैंड के मौसम और कंडीशन्स का कुछ अंदाजा नहीं लगाया जा सकता। कभी-कभी बारिश बहुत तेजी से आती है और देखते ही देखते गायब भी हो जाती है। ऐसे में अगर बारिश होती है तो न सिर्फ दोनों देशों के क्रिकेट प्रेमियों की धड़कनें बढ़ जाएंगी बल्कि खिलाड़ी भी और नर्वस हो जाएंगे क्योंकि खेल में बाधा की वजह से पूरी रणनीति गडबड़ा जाती है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top