Nainital-Haldwani News

मंडी पुलिस के हथ्थे चढ़ा बाइक चोर

Ad

हल्द्वानी-मंडी चौकी पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। ये कामयाबी उन लोगों के मुंह पर तमाचा है जो पुलिस की कार्यप्रणाली में सवाल खड़ा करती है। मंडी पुलिस ने दो जून को बेतालघाट से चोरी हुई बाइक को बरामद किया है। मंडी चौकी इंचार्ज दिनेश नाथ महंत ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बाइक के साथ एक युवक को किया गिरफ्तार किया हैं। यामाहा बाइक UK04L6320 बेतालघाट से 2 जून को चोरी हुई थी। पुलिस ने आज तीनपानी तिराहे से दीप चन्द्र पुत्र पुष्कर चन्द्र निवासी मझेडा बेतालघाट नैनीताल के कब्जे से बाइक बरामद कर उसे गिरफ्तार किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top