Nainital-Haldwani News

नैनीताल में घर के बाहर से टवेरा कार चुरा ले गए तीन चोर, पुलिस ने दिखाई सूझबूझ

Ad

नैनीताल: सरोवर नगरी वैसे तो हर जगह अपनी खूबसूरती और पर्यटन की वजह से प्रसिद्ध है। मगर समय-समय पर कुछ ऐसे मामले सामने आते रहते हैं जो नैनीताल की छवि पर बट्टा लगाते हैं। इस बार नैनीताल से सटे मंगोली क्षेत्र में स्थित एक घर के बाहर आधी रात 3 चोर कार ही चुरा कर भाग गए। हालांकि पुलिस ने उन्हें दबोच लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार मंगोली के रहने वाले दिनेश चंद्र ने अपनी टवेरा कार घर के बाहर खड़ी की थी। रात करीब 2:30 उन्हें आवाज आई कि उनकी गाड़ी किसी ने स्टार्ट की है। बाहर जाकर देखा तो गाड़ी गायब थी। उन्होंने चोरों का पीछा करना चाहा और साथ में पुलिस को भी सूचित कर दिया। कार का पीछा करते वक्त जब चोर सुनसान इलाके में चले गए तो उन्होंने रुकना ही बेहतर समझा।

इस दौरान चोर गाड़ी को रूसी बाईपास, ज्योलीकोट, गेठिया, भवाली के रास्ते खैरना तक लेकर चले गए। एक्शन में आए खैरना चौकी इंचार्ज दिलीप सिंह टीम के साथ खैरना चौकी पर बैरिकेडिंग करने के बाद तैनात हो गए। बता दें कि सुबह करीब 4:30 बजे वाहन को रोक लिया गया और उसमें सवार तीन युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया।

कोतवाल प्रीतम सिंह ने बताया कि धोबीघाट निवासी अभिषेक, शेरवानी निवासी शुभम कुमार और तल्लीताल बूचड़खाना निवासी पवन आर्य को गिरफ्तार किया ह जिनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और उन्हें जेल भी भेज दिया गया है। 21 वर्ष से कम उम्र के तीनों चोर नशे के आदी हैं और इसी वजह से उन्होंने चोरी को अंजाम दिया। पुलिस ने तत्काल सूझबूझ दिखाते हुए एक्शन लिया, जिसकी तारीफ हर जगह हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top