Uttarakhand News

मसूरी: पर्यटकों से भरी कैब अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिरी, 6 लोग घायल

Ad

नैनीताल:विजय सिराडी: मसूरी स्प्रिंग रोड नौ मंजिला मंदिर के पास एक टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई मे गिर गई।कार मे सवार एक बच्ची समेत 6 लोग घायल हो गए है। मौके पर पुलिस और आईटीबीबी की फोर्स पहुंची और घायलों को खाई से निकाने का रेस्क्यू  किया गया।  लोगों को अस्पताल पहुंचाने के लिए 108 को भी बुलाया गया ।हादसा आज सुबह 10 बजे के आसपास हुआ।  सरकुलर रोड से तेजी से आ रहा वाहन  सड़क पर लगे पैराफिट को तोड़ता हुआ खाई में जा गिरा। इसी बीच चलते वाहन से एक बच्चा छिटककर दूर जा गिरा, जिसको घास काट रही महिलाओं ने सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया और शोर मचाकर मदद मांगी।

ADVERTISEMENTS Ad

इस दौरान एक ही सड़क से आईटीबीपी के जवान भी गुजर रहे थे और वो शोर सुनकर   तुरंत खाइ में कूद पड़े। वहीं, दुर्घटना की खबर मिलते ही नगर कोतवाल आर रौथाण तथा आईटीबीपी ट्रेनिंग रेंज के कमाण्डेंट शैंदिल कुमार अपने कमाण्डो दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। कमाण्डो ने रस्सी के सहारे खाई में उतर कर दुर्घटनाग्रस्त वाहन में फंसे लोगों को बाहर निकाला और सड़क पर पहुंचाया, जहां से कुछ घायलों को तो अस्पताल पहुंचाया, लेकिन अन्य एंबुलेंस उपलब्ध न होने पर आईटीबीपी कमाण्डो घायलों को कंघों पर रखकर गांधी चौक तक लाए और उन्‍हें राजकीय सेंटमेरीज अस्पताल में भर्ती कराया। प्राथमिक उपचार देने के बाद सभी घायलों को देहरादून हायर सेंटर रेफर किया गया। सभी घायल दिल्ली व गाजियाबाद के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top