Dehradun News

देहरादून: मसूरी समेत तमाम जगह आने वाले पर्यटकों के लिए नई गाइडलाइन जारी

Ad

देहरादून: सरकार ने कोरोना वायरस Curfew को हफ्ते के लिए बढ़ाया है। एसओपी में कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए सभी जिलाधिकारियों को वीकेंड पर व्यवस्था बनाने की छूट दी गई थी। इसी क्रम में देहरादून जिलाधिकारी डॉ. आशीष श्रीवास्तव पावर का इस्तेमाल किया है। उन्होंने वीकेंड पर मसूरी में दोपहिया वाहन के प्रवेश पर रोक लगा दी है।

ADVERTISEMENTS Ad

वीकेंड पर सैलानियों के लिए नई गाइडलाइन जारी की गई है। मसूरी आने वाले पर्यटकों के लिए 72 घंटे पहले की कोरोना निगेटिव जांच रिपोर्ट, देहरादून स्मार्ट सिटी पोर्टल पर पंजीकरण व होटल बुकिंग दिखाना जरूरी है। अगर किसी के पास ये चीजे नहीं होती हैं तो उन्हें वापस लौटा दिया जाएगा।

इसके अलावा वीकेंड पर मसूरी, सहस्रधारा व गुच्चुपानी जैसे पर्यटक स्थल पर नदी, तालाब व झरनों में पर्यटकों की एंट्री को रोक दिया गया है। जिला प्रशासन ने इस व्यवस्था व नियमों को शनिवार की सुबह से सोमवार सुबह आठ बजे तक लागू रखा है। देहरादून डीएम ने बताया कि मसूरी में दुपहिया वाहन से प्रवेश नहीं मिलेगा। हालांकि आपात स्थिति में देहरादून से मसूरी जाने दिया जाएगा। वहीं स्थानीय निवासी अपनी पहचान पत्र दिखाकर एंट्री पा पाएंगे। उन्होंने सभी पर्यटकों से नियमों का पालन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी भोटिया पड़ाव निवासी सिद्धि शाह फिल्म कॉलर बॉम्ब में आई नजर

यह भी पढ़ें: उत्तराखंड में तीसरी संतान होने पर छिन गई नगर पालिका सभासद की कुर्सी

यह भी पढ़ें: बड़ी खबर: कुमाऊं कमिश्नर अरविंद ह्यांकी समेत तीन IAS अफसरों का हुआ ट्रांसफर

यह भी पढ़ें: हल्द्वानी के रेस्ट्रां में दोस्त के साथ शराब पीने पर संचालक को पुलिस ने पकड़ा

यह भी पढ़ें: कांवड़ यात्रा को अनुमति देने पर सुप्रीम कोर्ट ने UP सरकार को दिया नोटिस

यह भी पढ़ें: चक दे इंडिया,हरिद्वार निवासी वंदना कटारिया भारतीय महिला टीम में शामिल,टोक्यो ओलंपिक में आएंगी नजर

ADVERTISEMENTS Ad
To Top