Nainital-Haldwani News

मां ने डांटा तो गुस्से में छात्रा ने खाया जहर, हल्द्वानी एसटीएच में हुई मौत

Ad

हल्द्वानी: 10 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

माता-पिता अपने बच्चों की सही सीख देने के लिए कई बार डांटते है। बच्चों को बुरा जरूर लगता है लेकिन वो उनके अच्छे के लिए ही होता है, लेकिन  एक मां की डांट ने उसे जिंदगी भर का गम दे दिया। मां की डांट ने बेटी को इतना क्षुब्ध कर दिया कि उसने जहर खाकर अपनी जान दे दी। मामला पंतनगर का है जहां एक युवती ने मां की डांट के चलते अपनी जीवन लीला को ही खत्म कर लिया। मृतक की पहचान वंदना यादव पुत्री राम सिंह यादव के रूप में हुई है। मेडिकल कॉलेज चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह नेगी ने बताया है कि मामला गुरुवार का है। घर में वंदना खेल रही थी जिससे शोर हो रहा था। उसकी बड़ी बहन की परीक्षा चल रही है वो पढ़ाई कर रही थी। बड़ी बहन को पढ़ाई के दौरान दिक्कत ना हो इसके लिए मां ने वंदना को खेलने से मना किया और डांट लगा दी। वंदना सातवीं कक्षा की छाक्षा थी।

मां की डांट से क्षुब्ध होकर 13 साल की वंदना ने जहर खा लिया। इससे घर में हड़कंप मच गया। परिवार वाले उसे पंतनगर में प्राथमिक उपचार के बाद उसे सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लाया गया। लेकिन वंदना ने उससे पहले ही दम तोड़ दिया था। इस घटना के बाद से पूरे परिवार में मातम छा गया है। मां का रो-रो कर बुरा हाल है वो अपने आप को इस हादसे का कारण बता रही है। वो बार बार रही बोल रही है कि मैने अगर अपनी वंदना तो नहीं डांटा होता तो वो मेरे पास ही होती।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top