Sports News

पीवी सिंधु ने जीता इंडिया ओपन  2017 का ख़िताब 

Ad

नई दिल्ली-हैदराबाद की पीवी सिंधू ने रियो ओलपिंक विजेता कैरोलिना मॉरिन को हराकर इंडिया ओपन चैपिंयनशिप सीरीज़ जीत ली है.रियो ओलपिंक के बाद ये दूसरा मौका है जब फाइनल में हैदराबाद की सिंधू मे कैरोलिना को हराया. कैरोलिना ने रियो ओलपिंक के फाइनल में सिंधू को हराकर स्वर्ण पदक जीता था. आज दिल्ली के सिरी फोर्ट स्टेडियम में खेले गए फाइनल में भारतीय दर्शकों की मौजूदगी में पीवी सिंधू ने सीधे सेटों में ये मुकाबला जीती. पीवी सिंधू ने ये मुक़ाबला 21-19,21-16 से जीता. इसके साथ ही पीवी सिंधू के नाम दो ओपन खिताब हो चुके है. पिछले साल सिंधू ने चाइना ओपन सिरीज़ खिताब जीता था. इस साल खेले गए 13 मैचों में सिंधू सिर्फ एक मैच हारी है. इस टूर्नामेंट में क्वार्टर फाइनल में सिंधू ने भारतीय बैंडमिंटन स्टार साइना नेहवाल को तो सेमीफाइनल में कोरिया की सुग जी ह्यूंग को सीधे सेटों में हराया था. ओलपिंक में रजत पदक जीतने वाली पीवी सिंधू ये खिताब जीतने वाली दूसरी भारतीय खिलाड़ी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top