National News

महिला शूटर के जज्बे को सलाम,गांव की महिलाओं को सिखा रहीं है Organic Farming

Ad

महिला शूटर के जज्बे को सलाम,गांव की महिलाओं को सिखा रहीं है Organic Farming

नई दिल्लीः कोरोना ने सबको अपने घरों में कैद कर दिया है। कुछ सेलिब्रिटीज सोशल मीडिया पर एक्टिव होते हैं तरह-तरह की वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। तो कुछ लोग ऐसे भी हैं जो सोशल मीडिया को भूलकर समाज और अपने गांव के लिए काम कर रहे हैं। आज हम आपको जिसके बारे में बताने जारे हैं उन्होने अपनी शूंटिग से देश का नाम तो रोशन किया ही और अब वे ऑर्गनिक फार्मिंग करके महिलाओं का मनोबल भी बढ़ा रही हैं और साथ ही उनको आत्मनिर्भर भी बना रही हैं।हम बात कर रहे हैं शगुन चौधरी की जिन्होने ट्रैप शूटिंग में ओलंपिक में क्वालीफाई करने वाली पहली भारतीय महिला शूटर होने का खिताब हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि शीर्ष महिली शूटर शगुन चौधरी ग्रामीण महिलाओं के साथ मिलकर ऑर्गेनिक फार्मिंग कर रही है। शगुन का परिवार कई सालों से कीनू की खेती करता है। शगुन का कहना है कि उन्होने महिलाओं के साथ मिलकर ऐसी सब्जियों की खेती शुरू की है जो इम्युनिटि बढ़ाने में सक्षम हैं। शगुन जयपुर की रहने वाली हैं और वें महिलाओं के साथ मिलकर अपने जयपुर स्थित फार्म हाउस पर लहसुन, टमाटर और भिंडी की ऑर्गनिक खेती कर रही हैं। उनका कहना है कि ऑर्गेनिक प्रोडक्ट्स सेहत के लिए काफी लाभदायक होते हैं साथ ही मौजूदा समय में इन प्रोडक्ट्स की मार्केट में डिमांड भी बढ़ती ही जा रही है।और अब इन सब्जियों की सप्लाई दिल्ली और जयपुर जैसे बड़े शहरों तक करने की व्यवस्था भी कर ली गयी है।

शगुन का कहना है कि उनकी मां का सपना था कि वे डॉक्टर बनें, लेकिन उनके पिता का सपना कुछ और ही था। पिता चाहते थे की वे शूंटिग करें। और फिर क्या था उन्होने शूंटिग की दुनिया में अपना कदम रखा। और उन्होने कड़ी महनत और लगन से देश का नाम रोशन कर दिखाया। शगुन का मानना है कि महिलाओं को आज भी दबाया जाता है। महिलाएं अपने हुनर के दम पर हर क्षेत्र में लोहा मनवा रही हैं। लेकिन कई गांवों में महिलाओं के हुनर को नजरअंदाज किया जाता है।

लॉकडाउन के चलते शगुन प्रैक्टिस नही कर पा रही है। लेकिन वें हर दिन अपने घर में ही प्रैक्टिस कर रही हैं। और चाहती हैं कि जल्द ही इस माहामारी को हराया जा सके ताकि वे प्रैक्टिस दुबारा शुरू कर सकें। शगुन ने देश का नाम तो रोशन किया ही है, साथ ही उनकी महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की सोच भी सच में कमाल की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top