National News

मालूम था कि परेशानी होगी लेकिन देश को भ्रष्टाचार के रोग से मुक्त करना है

Ad

नई दिल्ली- प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी नोटबंदी के फैसले के बाद अपने पहले ‘मन की बात’ में देशवासियों और सेना का धन्यवाद करते हुए कहा कि उन्हें देशवासियों और सेना के जवानों का जोश देखने को मिला है। पीएम ने  500 और 1000 रुपए के नोट के कारण जन्मी  दिक्कतों पर दुख भी जाताया। उन्होंने कहा कि ये परेशानी अगले 50 दिन में में समाप्त हो जाएगी। ये प्रधानमंत्री के मन की बात का 26वां प्रसारण हैं।  प्रधानमंत्री ने मन की बात में अपने नोटबंदी के फैसले के बारे में  कहा कि उन्होंने पता था  नोटबंदी के बाद की परेशानियों होने वाली है लेकिन बिना परेशानी से कोई रोग दूर नही होता है। कालेधन के रोग से देश को निकालने के लिए उन्हें ये कदम उठाना पड़ा।  प्रधानमंत्री मोदी ने देश की जनता से कहा कि वो नोटबंदी के विषय में सामने आ रही अफवाहों पर ध्सेयान ना दे। उन्होंने कहा इस तरह की अफवाह माहौल को खराब कर सकती है ये आपका दायित्तव आप इससे दूर रहे।पीएम ने अफवाह फैलाने वाले लोगों को आगाह करते हुए कहा कि गरीबों की जिंदगी से मत खेलिए।  प्रधानमंत्री ने अपने संबोधन में कालेधन को बचाने में लगे लोगों को आड़े हाथ लेते हुए कहा कि जो लोग गैर-कानूनी तरीकों से  पैसा बचाने की कोशिश कर रहें है, वे गरीबों के खाते में अपने कालेधन जमा करवा रहें हैं, जिससे बेचारे गरीब फंसेंगे।  प्रधानमंत्री ने देश में कैशलेस सोसाइटी के बढ़ावे पर जोर देते हुए कहा कि उनका मकसद है कि हमारा देश एक कैशलेस सोसाइटी की तरफ विकसित हो, जिसमें देश के नौजवान बेहतर योगदान दे रहें हैं। उन्होंने देश के युवाओं से कैशलेस सोसाइटी विकसित करने में मदद करने की अपील भी की। हालांकि उन्होंने कहा कि 100 फीसदी कैशलेस सोसाइटी विकसित करना आसान नहीं है, लेकिन ज्यादा से ज्यादा लोग मोबाइल एप और तकनीकी का उपयोग करके कैशलेस सोसाइटी की ओर बढ़ सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top