National News

मोदी सरकार-2ः तो इस तारीख को करेंग पीएम ‘मन की बात’,जानिए

Ad

नई दिल्लीः सत्ता पर दोबारा काबिज होने के बाद पीएम मोदी देश की जनता से फिर से मन की बात शुरू करेंगे। My Gov India की तरफ से एक ट्वीट में जानकारी दी गई कि, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ का प्रसारण रेडियो पर 30 जून को होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस ट्वीट में कहा गया है कि, “प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूसरी पारी की शुरुआत के बाद मन की बात कार्यक्रम भी फिर से शुरू होगा। आपकी कहानी, आइडिया और सलाह इस महीने की कड़ी में शामिल हो सकते हैं, जिसका प्रसारण ऑल इंडिया रेडियो पर 30 जून को होगा।”

सरकार की तरफ से कहा गया है कि, ‘पीएम मोदी उन विषयों और मुद्दों पर अपनी भावनाएं साझा करते हैं, जो आपको प्रभावित करते हैं। जिन विषयों पर पीएम को बोलना चाहिए उन पर आपके विचारों को वह आमंत्रित करते हैं। 11 से 26 जून तक फोन लाइन खुली रहेंगी।’

बता दें कि लोकसभा चुनाव से पहले और अपने पहले कार्यकाल में अंतिम बार पीएम मोदी ने मन की बात 24 फरवरी को की थी। जिसमें पीएम मोदी ने कहा था कि इस रेडियो कार्यक्रम से उन्हें विशेष अनुभव प्राप्त हुआ है। हालांकि उन्होंने अगले कार्यकाल में फिर से मन की बात करने के लिए भी कहा था।

WARTS की परेशानी मिलेगा निजात, जरूर देखे साहस होम्योपैथिक टिप्स

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top