Bollywood

मैं फिल्म में दिये बोल्ड सीन पर शर्मिदा नहीं हूं, ये मेरे काम का हिस्सा है

Ad

मुंबई। फिल्म अभिनेत्री राधिका आप्टे को उस वक्त काफी नाराज हो गई जब एक पत्रकार ने उनसे उनकी हालिया रिलीज फिल्म पार्च्ड के लीक हुए न्यूड दृश्यों के बारे में सवाल पूछा। ‘स्वॉच’ घड़ी के लांच समारोह में पहुंची राधिका से ये सवाल किया गया तो उन्होंने नाराज होते हुए प्रश्न को हास्यास्पद करार दिया।

ADVERTISEMENTS Ad

राधिका ने कहा, “माफ करें, लेकिन यह सवाल काफी हास्यास्पद है। आप जैसे लोग ही विवाद खड़ा करते हैं। आप वह वीडियो देखते हैं फिर अन्य लोगों के साथ साझा करते हैं। आपने ही विवाद खड़ा किया।”फिल्म में आदिल हुसैन और राधिका पर शूट किए गए अंतरंग दृश्यों के लीक होने के कारण काफी बड़ा विवाद खड़ा हुआ था। लेकिन निर्माताओं का कहना था कि इस फिल्म में इन दृश्यों के अलावा भी बहुत कुछ है।

मंगलवार को राधिका ने कहा, “मैं एक कलाकार हूं। अगर मुझे कुछ काम दिया गया है, तो मैं वो करूंगी। अगर आप अपने खोल से बाहर आकर विश्व सिनेमा पर नजर डालें, तो आपको यह समझ में आएगा कि बाहर लोग क्या कर रहे हैं और कितने सफल हैं। इसके बाद शायद आप इस तरह के सवाल नहीं पूछेंगे।”

राधिका ने कहा, “मैं किसी भी बात पर शर्मिदा नहीं हूं। जो लोग अपने ही शरीर को लेकर असहज होते हैं, वे दूसरों के शरीर में दिलचस्पी लेते हैं। अगर आपको एक नग्न शरीर देखना है, तो कल शीशे के सामने खड़े होकर खुद को देखिए न कि मेरे वीडियो को। इसके बाद ही हम इस पर बात कर सकेंगे।”

ADVERTISEMENTS Ad
To Top