Sports News

मैं बर्बाद हो चुका हूं, इंटरव्यू में कैमरे के आगे रो पड़े मोहम्मद शमी

Ad

नई दिल्ली: 10 मार्च 2018

ADVERTISEMENTS Ad

भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी  उनकी पत्नी हसीन जहां द्वारा लगाए गए आरोपों ने पूरे क्रिकेट जगत को सकते में डाल दिया है। किसी को विश्वास ही नहीं हो रहा है कि ये भारतीय क्रिकेट में किस विवाद ने जन्म ले लिया है। ये विवाद भले ही खिलाड़ी का निजी मसला हो लेकिन इसकी आंच भारतीय क्रिकेट में भी आ चुकी है। शमी की पत्नी ने उनपर आरोप लगाते हुए ये भी कहा कि जो अपनी पत्नी का नहीं हो सका वो देश का किया होगा। उन्होंने अपने आरोपों में मैच फिक्सिंग की ओर भी इशारा कर दिया। उसके अलावा उन्होंने ये भी आरोप लगाए कि टीम इंडिया के साथ एक दलाल घूमता है जो खिलाड़ियों को लड़किय़ा सप्लाई करता है। हसीन जहां ने कोलकाता के लालबाजार पुलिस थाने में शमी के खिलाफ केस घरेलु हिंसा और दहेज उत्पीड़न का केस दर्ज करा चुकी हैं।

Image result for शमी के निकले आंसू

 

इन सभी आरोपों का सामना करते हुए मोहम्मद शमी ने एबीपी चैनल को इंटरव्यू दिया। उन्होंने कहा कि ये मसला घर में ही सुलझना चाहिए। उन्होंने कहा कि वो अपनी पत्नी से बिल्कुल भी नाराज नहीं है। उन्हें लगता है कि किसी ने उनकी पत्नी हसीन जहां का ब्रेनवॉश कराया है। इंटरव्यू के दौरान शमी भावुक हो गए और उनके आंसू निकल गए। उन्होंने कहा कि “मैं बर्बाद हो चुका हूं। इन आरोपों से मैं अचंभित हूं। मैं अभी भी अपनी बेटी और पत्नी की छवि को बचाना चाहता हूं। उन्होंने कहा कि मैं जब भी इस विवाद के बारे में सोचता हूं तो अपनी बेटी का चेहरा याद आ जाता है। मुझे उसके भविष्य की चिंता है और मैं उसे सुरक्षित रखना चाहता हूं। वो केवल ढाई साल की है। मैं बस चाहता हूं कि उसके लिए सभी चीजों को सामान्य कर दूं। मेरा परिवार किसी भी कीमत पर एक साथ हो जाए, मेरी बस यही इच्छा है। मैं फिर से अपने परिवार का विश्वास पाने की हर संभव कोशिश करुंगा।”

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top