Sports News

पत्नी के बाद इस महिला ने लगाए शमी पर आरोप,सोशल मीडिया पर स्क्रिनशॉर्ट वायरल

Ad

भारतीय क्रिकेटर मोहम्मद शमी पर उनकी पत्नी हसीन जहां लगातार निशाना साध रही हैं। विश्वकप के दौरान भी उन्होंने टिक-टॉक पर शमी द्वारा महिलाओं को फॉलो करने को खराब चरित्र से जोड़ दिया। वहीं अब एक अनजान महिला ने शमी पर मैसेज करने का आरोप लगाया है। महिला ने अपनी बात को रखने के लिए इंस्टाग्राम में शमी द्वारा भेजे गए संदेश का स्क्रिनशॉर्ट ट्विट किया है। इस महिला की पहचान सोफिया के रूप में हुई है। उसने अपने पोस्ट में लिखा है कि कोई बता सकता है कि 1.4 मिलियन फॉलोअर वाला कोई क्रिकेटर मुझे मैसेज क्यों भेज रहा है।’ किसी मॉडल की प्रोफाइल फोटो के साथ बने इस ट्व‌िटर हैंडल से दी गई जानकारी के अनुसार मोहम्मद शमी इंस्टाग्राम पर उन्हें गुड आफ्टरनून मैसेज किया करते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad
hasin jahan

इस खबर के सामने आने के बाद शमी को सोशल मीडिया पर फैंस का साथ मिल रहा है। फैंस की मानें तो शमी ने केवल एक संदेश भेजा है जिसमें उन्होंने गुड आफ्टरनून लिखा है। अगर महिला को बात नहीं करनी है तो वो उसने बोल सकती है। ये चीजे शमी को बदनाम करने और पब्लिसिटी हासिल करने के लिए की जा रही है। बता दें कि पिछले साल से शमी के पर्सनल लाइफ कुछ अच्छी नहीं चल रही है। उनकी पत्नी हसीन जहां ने उन पर गैर महिलाओं के साथ संबंध और जान से मारने का आरोप लगाया था। शुरू में बीसीसीआई ने शमी को सालाना अनुबंध से हटा दिया था लेकिन बाद में उन्हें पास अनुबंध में रखा गया और सपोर्ट किया गया।

विश्वकप 2019 में अफगानिस्तान के खिलाफ मोहम्मद शमी ने अपनी शानदार गेंदबाजी से करोड़ों भारतीय फैंस का दिल जीत लिया था।उन्होंने आखिरी ओवर हैट्रिक लेकर भारत को कठ‌िन घड़ी से उबारा था। शमी पाकिस्तान के खिलाफ खेलते हुए जब भुवनेश्वर के पैर में खिंचाव आ गया था तब मोहम्मद शमी मौका मिला। हालांकि मौका मिलते ही मोहम्मद शामी ने लगातार चार, चार और पांच विकेट लेकर महज तीन मैचों में 13 विकेट लेने वाले खिलाड़ी बन गए. लेकिन इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने सात से ज्यादा की औसत से रन लुटाए। इसके बाद से फिर से उन्हें टीम से बाहर कर दिया गया। महिला के ट्वीट के बाद एक बार फिर से क्रिकेटर शमी के चरित्र पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि बहुत से सोशल मीडिया यूजर्स ने उनका बचाव भी किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top