Sports News

मैच चल रहा था और इन्होंने कैमरे के आगे उड़ाया भारतीय कप्तान का मजाक

Ad

नई दिल्ली- भारत ने ऑस्ट्रेलिया को बेंगलुरु टेस्ट में 75 रनों से मात दी। भारत की ये जीत खास थी लेकिन ये मुकाबला रोमांच के अलावा विवाद के लिए भी जाना जाएगा। पहले दिन से शुरू हुई स्लेजिंग चौथे दिन तक चली। खिलाड़ी तो खिलाड़ी फैंस भी इसमें घुस गए। विराट कोहली की डीआरएस लेने की क्षमता पर सवाल उठाए जा रहे। सोशल मीडिया में DRS और कोहली को लेकर कई जॉक्स सामने आ रहे है। दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन कोहली ने अंपायर द्वारा आउट दिए जाने के बाद डीआएस लिया जो गलता साबित हुआ। मैच में दूसरी बार अपनी ही बल्लेबाजी के दौरान कोहली का रिव्यू खराब हुआ। उसके कुछ ही देर बाद स्टैंड में बैठे ऑस्ट्रेलियाई दर्शक कोहली का मज़ाक उड़ाने लगा। ये मैदान पर लगे कैमरे में भी रिकॉर्ड हुआ। ये वीडियो सोशल मीडिया पर भी खूब देखा ज रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

https://twitter.com/SportzWiki1/status/838817675136507905

हालांकि कोहली ने मुकाबला जीत कर आलोचकों को करार जवाब दे दिया है। इसके साथ ही स्टीव स्मिथ द्वारा डीआरएस लेते वक्त पवेलियन की ओर देखने की घटना पर कोहली ने पत्रकारों से बात करते हुए तंज कसा। कोहली ने कहा कि हम DRS खुद लेते है हमे बाहरी लोगों की जरूत नही होती है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top