Sports News

मैच पाकिस्तान का लेकिन दिवानगी कोहली की तरफ, क्या है मामला

Ad

नई दिल्ली: मौजूदा युग में क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट में राज विराट कोहली का ही चल रहा है। विराट की बल्लेबाजी ने पूरी दुनिया को उनका मुरीद बना दिया है। विराट जिस देश में बल्लेबाजी करते है उनका बल्ला गोली की रफ्तार की तरह रन निकालता है। विरोधी खिलाड़ी भी विराट की बल्लेबाजी का आन्नद उठाते हैं। भारतीय टीम के कप्तान विराट कोहली के फैंस पाकिस्तान में भी हैं। यू तो पाकिस्तान और भारत क्रिकेट के मैदान की सबसे बड़ी राइवल है लेकिन दोनों देश के फैंस विरोधी खिलाड़ियों के प्रति अपना प्रेम अक्सर दिखाते आए है। भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी में दो बार आमने-सामने हुए थे। भारत ने पाकिस्तान को लीग मुकाबले में हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने भारत को फाइनल में हराया है। फाइनल में हार के बाद भारतीय टीम का पाकिस्तानी फैंस ने मजाक भी उड़ाया था। एक वीडियो जिसमें मोहम्मद शमी दिखाई दिए थे वह भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad

 

पाकिस्तान में आजकल विश्व-11 और पाकिस्तान के बीच सीरीज़ चल रही है। विश्व 11 एकादश की टीम में दुनियाभर के खिलाड़ी मौजूद है। पहले मुकाबले में पाकिस्तान ने विश्व एकादश 11 को मात दी। इसी बीच एक पाकिस्तान के समर्थक का पोस्ट वायरल हुआ है। यह कोई सोशल मीडिया पर पोस्ट नहीं हुआ है बल्कि एक चार्ट पेपर में कोहली के लिए संदेश लिखा है। उसमें लिखा है ” kholi we missed you in world xi”. यह पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top