Sports News

मैच शुरू होने से पहले परेशान हुई ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम

Ad

मुंबई-चार टेस्ट मैचों के लिए सोमवार को ऑस्ट्रेलियाई टीम मुंबई पहुंची। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच  23 फरवरी से पुणे में शुरू में 4 मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज़ होने वाला है। इससे पहले 2013 में ऑस्ट्रेलिया भारत आई थी और उसे भारतीय टीम ने 4-0 से पीटा था। मेहमान टीम के हवाई अड्डे पर ऑस्ट्रेलिया टीम को परेशानी का सामना करना पड़ा। पूर्ण व्यवस्था ना होने के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों को खुद ही अपना सामान होटल तक ले जाना पड़ा। उन्होंने अपने किट बैग्स को खुद ही बस में लोड किया। जबकि यह ज़िम्मेदारी परिवहन कंपनी या मेजबान बोर्ड की होती है।

ADVERTISEMENTS Ad

 

Image result for ऑस्ट्रेलियाई टीम मुंबई पहुंची, बस पर खुद सामान ...

 

बात टेस्ट सीरीज की करें तो भारतीय टीम का पलड़ा भारी नज़र आता है। विराट की सेना को सितंबर 2015 से कोई भी टीम हराने में नाकाम रही है। भारत ने 2015 श्रीलंका दौरे के पहले टेस्ट में हार के बाद 6 सीरीज अपने नाम की है। वही पिछले कुछ महीनों के दौरान कंगारू टीम ने काफी उतार-चढ़ाव देखे हैं। नवंबर 2016 में तीन टेस्ट मैचों की घरेलू सीरीज में दक्षिण अफ्रीका से हारने के बाद उन्होंने शानदार तरीके से वापसी करते हुए अपनी धरती पर पाकिस्तान को 3-0 से मात दी।

 

 

 

 

पिछले बार सूपड़ा साफ होने वाली कंगारू टीम इस बार अच्छा प्रदर्शन करने की कोशिश करेगी। पिछले कुछ वर्षों में उन्हें स्पिन खेलने में ख़ासी दिक्कतों का सामना करना पड़ा है और भारत के पास रविचंद्रन अश्विन और रविंद्र जडेजा के रूप में दो विश्वस्तरीय स्पिनर हैं। इस दौरान कोहली और उनकी टीम अपने अविजित रथ को आगे ले जाने का प्रयास करते हुए एक बार फिर ऑस्ट्रेलियाई टीम को सभी मैच हराने की ताक में होगी।भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 4 टेस्ट मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुक़ाबला 23 फ़रवरी से पुणे में खेला जाएगा। इसके बाद दूसरा टेस्ट बेंगलुरु, तीसरा रांची और चौथा मैच धर्मशाला में खेला जाएगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top