Sports News

मैदान के बाहर भी हिट है कोहली, बनाया अनोखा रिकॉर्ड

Ad

नई दिल्ली: विराट कोहली का जन्म मानो रिकॉर्ड तोड़ने के लिए ही हुआ है। मैदान पर हो या बाहर कोहली का जलवा हर वक्त अपने चरम में होता है। मौजूदा समय में दुनिया का सबसे खतरनाक बल्लेबाज विराट अब ऐसे खिलाड़ी बन गए हैं जिन्होंने एक ही ब्रांड के साथ 100 करोड़ रुपये से ज्यादा का अनुबंध किया है।

ADVERTISEMENTS Ad

मीडिया में आ रही खबरों की मानें तो  भारतीय कप्‍तान विराट कोहली ने एक नामी लाइफस्‍टाइल ब्रांड ‘प्यूमा’  के साथ 110 करोड़ रुपये का डील साइन की है। जर्मनी के इस ब्रांड के साथ कोहली का 8 साल का अनुबंध हुआ है कहा जा रहा है कि कोहली को इससे फिक्‍स्‍ड पेमेंट और ब्रांड के प्रदर्शन के आधार पर रॉयल्‍टी मिलेगी।बताया जा रहा है कि आठ साल के करार में कोहली को फिक्स पेमेंट और कंपनी के बिजनेस परफॉर्मेंस के आधार पर रॉयल्टी भी मिलेगी। कोहली जर्मन कंपनी के साथ स्पोर्ट्स लाइफस्टाइल प्रोडक्ट में सिग्नेचर लाइन लॉन्च करेंगे। इसका विशेष लोगो और ब्रांड आईडेंटिटी भी होगी। इस डील में कोहली को सालाना 12 से 14 करोड़ रुपये तक मिलने का अनुमान लगाया जा रहा है।सचिन तेंदुलकर और महेंद्र सिंह धोनी भी कई सालों के लिए कॉन्ट्रैक्ट करके 100 करोड़ क्लब में शामिल हो चुके हैं। उन्होंने स्पोर्ट्स और टैलेंट मैनेजमेंट एजेंसियों के साथ डील की थी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top