Sports News

युवा क्रिकेटर पहुंचा पुलिस की गिरफ्त में

Ad

नई दिल्ली-   भारत क्रिकेट के पूर्व बल्लेबाज सचिन तेंदूलकर का रिकॉर्ड तोड़ने वाले स्कूल क्रिकेट के क्रिकेटर प्रणव धनावडे के साथ पुलिस की बदसलूकी का मामला सामने आया है। प्रणव धनावडे ने एक साल पहले 1009 रन बनाकर सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़कर सनसनी मचा दी थी।
दरअसल, प्रणव शनिवार शाम को मैदान में प्रैक्टिस के बाद स्ट्रेचिंग कर रहे थे, इसी दौरान सब इंस्पेक्टर और एक अन्य पुलिसकर्मी ने उन्हें मैदान छोड़ने को कहा। कल्याण के सुभाष मैदान पर प्रणव पिछले 10-12 साल से मैच की प्रैक्टिस कर रहे हैं। जब प्रणव अपने साथियों के साथ वहां स्ट्रेचिंग कर रहा था, तभी पुलिसकर्मी केंद्रीय मानव संसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर के हेलिकॉप्टर के लैंड करने की व्यवस्था देखने आए। प्रणव द्वारा मैदान का राजनीतिक कार्य के लिए उपयोग करने का विरोध करने पर पुलिसकर्मी ने प्रणव के खिलाफ अभद्र भाषा का प्रयोग किया और उन्हें थप्पड़ मारा।

ADVERTISEMENTS Ad

यह सब देखकर जब प्रणव के पिता प्रशांत ने इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मी प्रणव और उनके पिता को पुलिस जीप में जबरन बिठा कर पुलिस स्टेशन ले गए। प्रणव के गिरफ्तारी की सूचना मिलने पर स्थानीय शिवसेना नेता पुलिस स्टेशन पहुंचे और हंगामा शुरू कर दिया। उन्होंने प्रणव के साथ बदसलूकी करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। बहरहाल, कई घंटों के ड्रामें के बाद पुलिस ने प्रणव और उनके पिता को छोड़ दिया। वहीं केंद्रीय मानवसंसाधन मंत्री प्रकाश जावडेकर ने इस पूरे मामले से पल्ला झाड़ लिया है। केंद्रीय मंत्री जावडेकर का कहना है कि इस मामले से उनका कोई लेना-देना नहीं है। हेलीपैड बनाना स्थानीय प्रशासन का काम है। हेलीकॉप्टर नहीं मिलने की वजह से अब मैं सड़क से पुणे जा रहा हूं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top