Sports News

युवी की शादी कार्ड में भी क्रिकेट

Ad

नई दिल्ली: भारतीय टीम के सबसे बड़े मैच विनर कहे जाने वाले युवराज सिह जल्द ही मिंगल होने वाले है। युवी की शादी की तैयारी में वयस्त है। युवी भारतीय टीम से बाहर चल रहे है लेकिन उनका क्रिकेट के प्रति प्यार एक नए तरीके से सामने आया है। युवी की शादी का लंबे वक्त से इंतजार कर रहे उनके फैंस के लिए अच्छी खबर है। वयुवराज और हेजल कीच  30 नवंबर को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं।  बता दे कि पिछले साल 11 नवंबर को युवराज और हेजल ने बाली में सगाई की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

युवराज के शादी का कार्ड सामने आ गया है और ऐसा कार्ड आपने शायद ही देखा होगा। कार्ड पर युवराज और हेजल का कैरीकेचर बना हुआ है। दोनों के प्यार को कैरीकेचर के माध्यम से दिखाया गया है। शादी के कार्ड को डिजाइन करने वाले सैंडी का कहना है, वो कुछ अलग और फनी करना चाहते थे इसलिए रिसेप्शन के कार्ड पर कार्टून्स बनाने वाले हैं। हालांकि चंडीगढ़ की शादी परंपरागत तरीके से होने की वजह से उसके आमंत्रण कार्ड में ज्यादा क्रिएटिविटी नहीं की जा रही है। युवराज और हेजल की शादी हिन्दू और सिख दोनों रीति रिवाजों के अनुसार होगी। पहले 30 नवबंर को पंजाबी रीति रिवाज से युवराज और हेजल चंडीगढ़ में शादी करेंगे। उसके बाद गोवा में हिन्दू रीति रिवाज से 2 दिसंबर को शादी होगी।

युवी की शादी का अनोखा कार्ड

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top