News

यूपी चुनाव- सपा ने बजाया बिगुल,23 प्रत्याशियों के नाम घोषित

Ad

लखनऊ-पार्टी कार्यालय पर सपा प्रदेश अध्यक्ष शिवपाल यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर विधानसभा चुनाव से जुड़ा बड़ा ऐलान किया है। शिवपाल ने आगमी विधानसभा चुनाव के लिए 23 प्रत्याशियों के नाम की घोषणा की है, जिसमे रुधौली से अरुण पांडेय की जगह पर पूर्व मंत्री राजकिशोर सिंह के भाई बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल को टिकट दिया है। इसके अलावा बरहज से अब गेंदालाल यादव को टिकट दिया गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं शिवपाल ने बहुजन समाज पार्टी के कद्दावर नेता नसीमुद्दीन सिद्दीकी के भाई हसमुद्दीन सिद्दीकी को भी अपना कैंडीडेट बनाया है।

23 प्रत्याशियों के नाम इस प्रकार हैं-

1.बुढ़ाना-कंवर हसन
2.चरथावल-अब्दुल्लाह राणा
3.मुजफ्फर नगर-गौरव स्वरुप
4.स्वार-अब्दुल्ला आजम
5. चमरौआ-नसीर अहमद
6.बिलासपुर-बीना भारद्वाज
7.बडौत-सुक्रम पाल सिंह
8.दादरी-रवीन्द्र भाटी
9.शिकारपुर-राकेश शर्मा
10.सन्डीला-अब्दुल मन्नान
11.अमॉपुर-वीरेन्द्र सोलंकी
12.मीरगंज-सराफतयार खॉ
13.बरेली-राजेश अग्रवाल
14.तिलहर-कादिर अली
15.कानपुर-अतीक अहमद
16.बॉदा-हसनपद्दीन सिद्दीकी
17.खागा-ओम प्रकाश गिहार
18.मंझानपुर-शिव मोहन धोबी
19.बारा-अजय भारतीय
20.रुदौली-बृजकिशोर सिंह उर्फ डिंपल
21.रुद्रपुर-अनुगृह नारायण
22.बरहज-गेना लाल यादव
23.मोहम्मदाबाद- सिबगततुल्ला अंसारी

वहीं, ऐसा माना जा रहा है कि इस लिस्ट में अखिलेश के करीबियों को नजरअंदाज किया गया है और शिवपाल ने एक बार फिर अपने हिसाब से लोगों को टिकट दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top