Auto Tech

ये मोबाइल आपका होगा कीमत मात्र 499 रुपए

Ad

नई दिल्ली- सस्ते फोन की चर्चा और वायरल होना आम बात हो गया है। पिछले दिनों रिंगिंग बेल्स सबसे सस्ते स्मार्टफोन फ्रीडम 251 को लेकर सुर्खियों में रही थी। वही अब भारतीय कम्पनी Vobizen मार्केट में 499 रुपए की कीमत का नया स्मार्टफोन लेकर आई है। कम्पनी ने इसे Wise 5 स्मार्टफोन के नाम से मार्केट मे उतारा है। यह स्मार्टफोन आपको ग्रे, व्हाइट और यलो कलर में मिलेगा।  रिपोर्टस के मुताबिक इस फोन की असली कीमत 9499 रुपए है, लेकिन डिस्काउंट के तहत कंपनी इसे 499 रुपए में बेच रही है। Vobizen के इस स्मार्टफोन में 5 inch FWVGA (TN) के डिस्प्ले के साथ 1 GB रैम, 8GB इंटरनल मेमोरी,1 Ghz Quad core प्रोसेसर, 2 MP फ्रंट कैमरा और फ्लैश के साथ 5 MP का रियर कैमरा दिया गया है । रिपोर्टस के मुताबिक इसमें बेसिक फीचर्स के साथ कम्पनी 2 वर्ष की मेन्यूफेक्चरिंग वारंटी भी दे रही है। इसे खरीदने के लिए आपको कम्पनी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर बुक करवाना होगा। जहा पर इसकी कीमत 3,499 रुपए दिखाई देती है लेकिन यह फोन आपको 499 रुपए में ही मिलेगा।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top