Sports News

रहाणे ने शतक जड़ रचा इतिहास , भारत ने जीता मुकाबला

Ad

नई दिल्ली: टीम इंडिया ने क्वींस पार्क ओवल मैदान पर खेले गए दूसरे वनडे मुकाबले में मेजबान वेस्टइंडीज को 105 रनों से हराते हुए पांच मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। पहले मैच के बारिश में धुलने के बाद दूसरे मैच में भी बारिश ने खलल डाला जिसके कारण मुकाबले को 43 ओवर का कर दिया गया। भारतीय की ओर से शिखर धवन नेे (63) और अंजिक्य रहाणे (108) ने पहले विकेट के लिए 144 रनों की साझेदारी कर टीम को बढिय़ा शुरुआत दी। कप्तान विराट कोहली ने भी अच्छी बैटिंग करते हुए 87 रनों की पारी खेली। पांड्या सिर्फ (4) रन पर आउट हो गए। युवराज सिंह पिछले मैच की तरह फ्लॉप रहे और केवल 14 रन बना सके। पूर्व भारतीय कप्तान महेंद्र सिंह धोनी और केदार जाधव 13-13 रन बनाए और नाबाद रहे। वेस्टइंडीज की जमीन पर रहाणे ( वनडे में भारत) शतक बनाने वाले 5 बल्लेबाज बने है । इससे पहले सहवाग, राहुल द्रविड, विराट ,युवराज सिंह ये कारनामा कर चुके है।

ADVERTISEMENTS Ad

वेस्टइंडीज की ओर से होप ने सर्वा‌धिक 81 रन बनाए। भारतीय टीम की ओर से कुलदीप यादव ने सबसे अधिक 3, भुवनेश्वर कुमार ने 2 और अश्‍विन ने 1 विकेट लिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top