Bollywood

रांझणा के साथ एक फिल्म में नज़र आएंगे किंग खान

Ad

मुंबई- दक्षिण भारतीय फिल्म के अभिनेता धनुष बॉलीवुड किंग शाहरुख खान के साथ जल्द काम करते नजर आ सकते हैं। आनंद एल रॉय की इस फिल्‍म में शाहरुख एक बौने का किरदार निभाते नजर आयेंगे। शाहरुख इस फिल्‍म को लेकर खासा उत्‍साहित हैं। धनुष को लोकप्रिय बनाने में आनंद एल राय की फिल्म ‘रांझणा’ की भूमिका अहम रही है। बताया जा रहा है कि जब उन्हें आनंद ने अपनी नई फिल्म में किरदार निभाने के लिए कहा तो वह तैयार हो गये और धनुष भी इस फिल्म को लेकर काफी उत्साहित हैं। हालांकि अभी तक धनुष के किरदार को लेकर ज़्यादा जानकारी नहीं मिल सकी है। कहा जा रहा है कि वह फिल्म में स्पेशल अपीयरेंस में हो सकते हैं। आनंद एल राय की तरफ से इस खबर की कोई आधिकारिक घोषणा फिलहाल नहीं हुई है। धनुष ने बॉलीवुड ने बॉलीवुड की शुरुआत आनंद एल राय द्वारा ही निर्देशित फिल्म ‘रांझणा’ से की थी। इसके बाद धनुष ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ फिल्म ‘शमिताभ’ में भी काम किया।

ADVERTISEMENTS Ad

newssource- https://www.hindikhabar.com/

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top