Uttarakhand News

राज्य की सड़कों को लगी बुरी नजर, सोमवार को नैनीताल जिले में दो हादसे, दो की मौत

Ad

नैनीताल:सड़क हादसों की मामले लगातार बढ़ते जा रहे है। नैनीताल जिले में सोमवार को दो सड़क हादसे सामने आए जिसमें दो लोगों की मौत हो गई है। वहीं रविवार को उत्तरकाशी में एक बारातियों से भरी मैक्स खाई में गिर गई और 6 लोगों की मौत हो गई। लगातार हो रहे सड़क हादसों ने पूरे राज्य में हड़कंप मचा दिया है। राज्य की सड़कों के ना जाने किसकी नजर लग गई है। पिछले एक हफ्ते में करीब दो दर्जन से ज्यादा लोग अपनी जान सड़क हादसों में गंवा चुके हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

पहला हादसा

सोमवार को काशीपुर मार्ग में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई। युवक की पहचान राकेश (30) पुत्र बाबू निवासी ग्राम जोशियाना ठाकुरदारा के रूप में हुई। वो हलवाई का काम करता था।जो रामनगर के पीरूमदारा में आया था। वह बाइक से अपने घर ठाकुरदारा जा रहा था। पीरूमदारा से निकलते ही उसे वाहन ने टक्कर मार दी। इससे उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इसके बाद चालक मय वाहन के फरार हो गया।हादसा सती मंदिर के पास हुआ। जेब मे मिले कागजों से राकेश की पहचान हुई। सूचना मिलने पर मृतक के दोस्त भी सयुंक्त चिकित्सालय पहुंच गए। परिजनों को भी हादसे की जानकारी दे दी गई है।

दूसरा हादसा

नैनीताल के भूमियाधार में सड़क हादसे में बाइक सवार की ट्रक की नीचे कुचलने से हुई मौत। युवक की पहचान गेठिया कुरियागांव निवासी नारायण सिंह के रूप में हुई है। वह नैनीतल के रहने वाले थे और आईटीसी कंपनी में मार्केटिंग का काम करते थे। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया गया। वहीं लोगों ने बताया कि घटना के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया था।

 

 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top