News

रानीखेत : तेज रफ्तार डंपर के सामने अचानक आयी लोमड़ी, पहाड़ी से टकराकर पलटा

Ad

रानीखेत: उपराड़ी खैरना स्टेट हाईवे पर तेज रफ्तार डंपर के सामने अचानक लोमड़ी के आने से हादसा हो गया ।. इस कारण डंपर हाईवे पर ही पलट गया। खुशकिस्मत रही कि ड्राइवर और हेल्पर को मामूली चोटें आई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

नैनीताल जिले में हल्द्वानी से निर्माण सामग्री लेकर अल्मोड़ा जिले के गगास (द्वाराहाट) के लिए रवाना हुआ डंपर UK 04 CA 7325 उपराड़ा के पास पहुंचा ही था कि अचानक सामने एक लोमड़ी आ गई।

अचानक सामने से आई लोमड़ी को बचाने के लिए ड्राइवर ने ब्रेक लगा दिए तो डंपर असंतुलित होकर पहाड़ी से टकराने के बाद सड़क पर ही पलट गया।हादसे में ड्राइवर पंकज सिंह पुत्र रघुवर सिंह तथा हेल्पर भुवन राम पुत्र महेशी राम दोनों निवासी दसौली (बागेश्वर) को मामूली चोट आई हैं। दुर्घटना के बाद सड़क बंद होने से कुछ देर जाम भी लगा रहा।

 

 

news source-https://uttaranchaltoday.com/

ADVERTISEMENTS Ad
To Top