Regional News

रामनगर: कोसी बैराज में फारयिंग से हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस

Ad


रामनगर में स्थित बैराज पर फायरिंग होने से हड़कंप मच गया है। इस घटना के बाद पुलिस भी सकते में है। मीडिया को मिली खबर के अनुसार आज शाम कुछ युवक कोसी बैराज घुमने आए थे। तभी उनकी आपस में कहासुनी हो गई। इसी बीच किसी एक युवक ने फायरिंग कर दी। जिन लोगों ने आवाज सुनी उन्होंने सूचना पुलिस को दी। पुलिस के घटना स्थल पर पहुंचने तक युवक वहां से भाग गए। मौके पर पहुची पुलिस ने पंचवटी के सीसीटीवी कैमरे खागले,जिसमे एक मारुति 800 संदिग्ध दिखाई दी हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से देख रही है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top