News

रामनगर: खैर के गिल्टों के साथ एक तस्कर धरा

Ad

रामनगर : वन विभाग टीम ने गस्त के दौरान तराई पश्चिमी वन प्रभाग के लोअर कोसी रेंज से खैर के गिल्टे ले जा रहा तस्कर को दबोचा है। शुक्रवार की सुबह तराई पश्चिमी वन प्रभाग की लोवर कोसी रेंज मे वन विभाग की टीम नियमित गस्त पर निकली। इस  दौरान दो तस्कर खैर के दो पेड़ काट कर लेजा रहे थे। विभाग की टीम के पहुंचते ही एक तस्कर ने टीम पर फायरिंग कर दी। टीम ने गोबरा निवासी राजू पुत्र गोपाल सिंह को पकड़ लिया। एक तस्कर मौके से फरार हो गया। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है और आगे की कार्यवाही हो रही है।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top