Regional News

रामनगर पुलिस पर हुई फायरिंग केस की पहेली सामने आई, एक आरोपी गिरफ्तार

Ad

रामनगर:दो दिन पहले चैंकिंग के दौरान पीरुमादरा चौकी पुलिस पर हुई फायरिंग केस पर पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है।  एसपी सिटी अमित कुमार ने केस का खुलासा करते हुए कहा कि बदमाश उत्तर प्रदेश पंजाब के हैं। बदमाशों ने उत्तराखंड के रुद्रपुर,काशीपुर, रामनगर इन तीन स्थानो में से किसी एक में बड़ी वारदात को अंजाम देने का इरादा बनाया था। आरोपी बदमाश पीरुमादरा में एक युवक को हायर करने के आ रहे थे तभी हल्दुवा बैरियर पर चैंकिंग के देख बदमाश घबरा कर भागने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान बाइक के पीछे बैठे युवक ने जान से मारने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी। पुलिस पर फायरिंग की सूचना से बदमाशों की धरपकड़ के लिए हल्द्वानी व रामनगर की पुलिस ने उत्तराखंड व उत्तर प्रदेश कई इलाकों में दबिश दी। दबिश के दौरान रुद्रपुर एक में बदमाश बाइक FZ  पर बैठा दिखाई दिया जिसके पास के 312 बोर तंमचा व 4 कारतूस सहित पुलिस ने हिरासत में लेते हुए घटनाक्रम की जानकारी जुटाने के साथ ही फरार पांच बदमाशो व स्विफ्ट कार की तलाश शुरु कर दी ।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top