Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी लाइवः कार को साइड ना देने पर, युवकों ने ट्रक चालक को बेरहमी से पीटा

Ad

max face clinic haldwani

रुद्रपुरः शहर के युवाओं की गुंडागर्दी इस हद तक बढ़ गई है कि उनको किसी का खौफ नही रह गया है। ऐसा ही एक मामला रुद्रपुर के रामपुर रोड़ से सामने आया है। जहां कार को पास ना देने पर कार सवार युवकों ने ट्रक चालक की बेरहमी से पिटाई कर दी। चौकाने वाली बात तो यह है कि ट्रक चालक की मदद के लिए कोई सामने नही आया।

बता दें कि ट्रक को ओवरटेक करने और ट्रक चालक द्वारा पास ना देने पर कार सवार युवक भड़क गए। इसके बाद युवकों ने ट्रक को रोक दिया। इसके बाद युवकों ने चालकों से गाली गलौज करने लग गए। बात इतनी ज्यादा बढ़ गई की युवकों ने चालक को जमकर पीट ड़ाला। पहले तो कोई चालक की मदद के लिए नही आया। लेकिन कुछ देर बाद मौके पर कुछ लोग पहुंचे और उन्होंने बीच बचाव कर ट्रक चालक युवकों के चंगुल से बाहर निकाला।

मामले के बाद लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। एएसपी देवेंद्र पिंचा का कहना है कि ट्रक चालक की शिकायत के आधार पर दो अज्ञात युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। और युवकों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पति नशा मुक्ति केंद्र में करा रहा इलाज, पत्नी से दुष्कर्म करता रहा पड़ोसी

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंड के अल्मोड़ा में बादलों ने मचाया ताडंव, बादल फटने से मकान ढहा

यह भी पढ़ेंः उत्तराखंडः पत्नी पति से वीडियो कॉल पर कर रही थी बात, हुआ कुछ ऐसा की हुई मौत

यह भी पढ़ेंः उत्तराखण्ड क्रिकेट टीम के लिए खेलेंगे उन्मुक्त चंद, खुद किया ट्विट

यह भी पढ़ेंः हल्द्वानी नैैनीताल बैंक में फिल्मों की तरह दीवार तोड़कर घुसे चोर, हुए नाकामयाब

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top