Nainital-Haldwani News

रामनगर- प्रेमी के साथ मिलकर पति को उतारा मौत के घाट

Ad

रामनगर- अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या करानी वाली महिला पुलिस के शिंकजे में आ गई है। बच्चों की महिला ने अपने पति को इसलिए मरवा दिया क्योंकि वो उसे और बच्चों को मारता था। उसका बाहर प्रेम प्रसंग भी चल रहा था। उसने अपने प्रेमी की दोस्ती पति से करवाई और वही से मर्डर की स्क्रिप्ट भी तैयार कर दी। दरअसल,  पीरूमदारा के जंगल में पांच मार्च को भवानीपुर बड़ी निवासी बीरबल प्रसाद का शव पेड़ से लटका मिला था। पुलिस को ये मामला आत्महत्या का लगा लेकिन जब पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई तो उसे मृतक की पत्नि  गीता पर ही शक हुआ। और सख्ती से पूछताछ की गई तो उसने सच कबूल लिया। पुलिस के मुताबिक बीरबाल टेलर का काम करता था।

ADVERTISEMENTS Ad

गीता ने पुलिस को बताया कि पति शराब पीकर उसके साथ मारपीट करता था। परेशान होकर उसने अपने प्रेमी  इंद्रजीत को विश्वास में लिया और हत्या के लिए राजी किया।  हत्या के लिए इंद्रजीत ने बीरबाल से दोस्ती की। फिर से वारदात को अंजाम देने के लिए बीरबल को वन चौकी के पास रात को बुलाया। बीरबल वहां बाइक से पहुंचा तो इंद्रजीत ने पहले उसके साथ शराब की।इसके बाद बीरबल की हत्या कर शव को पेड़ से लटका दिया। ताकि यह आत्महत्या नजर आए। हत्यारोपी का कहना है कि बीरबल की की पत्नी ने हत्या करने के लिए उसे 30 हजार रुपये भी दिए। बता दे कि गिता के बच्चे भी है।

 

 

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top