News

रामनगर: बच्चों को बांटे गए कपड़े

Ad

रामनगर:संस्कार भारती ने सच्ची दिवाली-अच्छी दिवाली कार्यक्रम के तहत रामनगर स्थित वन ग्राम आमडंडा खत्ते मे संचालित प्रथमिक विद्यालय मे बच्चों को गरम कपड़े, पूजा सामग्री और आवश्यक सामग्री का वितरण किया।
कार्यक्रम का शुभारम्भ गायत्री मंत्र के उच्चारण के साथ किया गया। संस्कार भारती के अध्यक्ष शलभ मित्तल ने बताया की उन्होने दिवाली पर्व जीवन भर मनाया है लेकिन बच्चों के बीच दिवाली मनाने से आज आनन्द की अनुभूति हुई है। उन्होने कहा कि बीना पटाखों के भी दिवाली मनायी जा सकती है। इस दौरान शशांक भरद्वाज, विमल अग्रवाल, अशोक महरोत्रा, पारस अग्रवाल, ऋषि गुप्ता, शोभीत अग्रवाल, पुनीत शंकर, अंकित अग्रवाल, दिनेश मेहरा, अंकित गर्ग आदि मौजूद रहे।

ADVERTISEMENTS Ad
ADVERTISEMENTS Ad
To Top