Uttarakhand News

रामनगर में रफ़्तार का कहर , तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत

Ad

 

हल्द्वानी : आए दिन हम तेज रफ़्तार के कहर के बारे में खबर पड़ते हैं इसी कड़ी में रामनगर में एक तेज रफ़्तार डंपर की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गर्इ। घटना से नाराज परिजनों और ग्रामीणों ने पापड़ी मार्ग पर जाम लगाकर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। 

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल, कठियापुल निवासी दानिश (22 वर्ष ) पुत्र तोहिद रात को पीरुमदारा से अपने घर बाइक से जा रहा था। इसी बीच खोड़ स्कूल के पास एक डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक के परिजन उसे उपचार के लिए काशीपुर के निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गयी।

युवक की मौत के बाद परिजन शव को लेकर घर वापस आ गए और फिर अगले दिन परिजनों और आक्रोशित ग्रामीणों ने शव को गांव की सड़क पर रखकर जाम लगा दिया। उनका कहना था कि गांव में डंपरों की आवाजाही बंद की जाए। साथ ही मृतक के परिजनों को उचित मुआवजा भी दिया जाए।

वहीं पीरुमादरा चौकी इंचार्ज कवींद्र शर्मा ने मौके पर पहुंचकर युवक के परिजनों को शांत कराया और उनकी मांगों पर उचित कार्रवाई का भरोसा दिलाया। इसके बाद ही परिजन शांत हुए और जाम खोला गया ।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top