Nainital-Haldwani News

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित रक्तदान शिविर में छात्रों ने लिया भाग

Ad

हल्द्वानी: राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ उत्तराखण्ड के बैनर तले आज हल्द्वानी के मुखानी स्थित स्व0 श्री बाल किशन देवकी जोशी चेरिटेबल ब्लड बैंक में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया, जिसमे महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के 19 बच्चों समेत 1 शिक्षक व एक पत्रकार द्वारा कुल 21 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

इस मौके पर एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव ने महात्मा गांधी इंटर कॉलेज के बच्चों की प्रशंसा करते हुए कहा कि हर बच्चे को समाज के प्रति नेक काम में बढ़ चढ़ कर प्रतिभाग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है, इसलिए रक्तदान सबको करना चाहिए । इस मौके पर बीबी जोशी, महामंत्री राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ ,हीरा बल्लभ पांडेय, शिक्षा सलाहकार राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ , तथा कार्यक्रम संयोजक कृष्ण चन्द्र बेलवाल मौजूद रहे ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top