National News

राहुल गांधी ने हार के बाद कहा, पीएम मोदी का मॉडल खोखला

Ad

नई दिल्ली। गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव में हार के बाद कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाधी ने पहवी बार टिप्पणी की है। उन्होंने गुजरात की जनता का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान राज्य की जनता ने मुझे सिखाया और बहुत प्यार दिया। चुनाव में हमारा नतीजा बेहतर था।

ADVERTISEMENTS Ad

राहुल गांधी ने भाजपा को चुनाव में मिली जीत पर बधाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव नतीजों ने भाजपा को दवाब में डाला है। जनता ने उन्हें बताया कि गुस्सा किसी काम नहीं आएगा। गुजरात में भाजपा को जबरदस्त झटका लगा है। गुजरात मॉडल को वहां के लोग नहीं मानते।

राहुल ने कहा कि पीएम मोदी की विश्वसनीयता पर भी सवाल उठे हैं। मोदी नॉनस्टाप भ्रष्टाचार की बात करते हैं लेकिन अमित शाह के बेटे जय शाह के सवाल पर उन्हें बोलना नहीं आता। मोदी के चुनावी भाषणों में जीएसटी, नोटबंदी और विकास पर कोई बात नहीं हुई।राहुल ने कहा कि मोदी की मार्केटिंग और प्रोपगेंडा अच्छा था लेकिन मॉडल बेकार था। हम हार गए लेकिन  रिजल्ट हमारे लिए काफी अच्छा रहा। उन्होने भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि चुनाव में कितना पैसा लगाओंगे लेकिन आप केवल प्यार के बल पर ही जीत सकते हैं, अपने गुस्से से नहीं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top